खैरागढ़ निकाय चुनाव : मतपेटी में प्रत्याशियों की किस्मत सील, 84.16 फीसदी वोटिंग

खैरागढ़ कुर्सी के सीधे मुकाबले में पिछड़ जाती कांग्रेस

खैरागढ़। शहरी सरकार के लिए मतदाताओं ने खासा उत्साह दिखाया। वोटरों ने पार्षद चुनने के लिए 84.16 फीसदी मतदान किया। जहां वार्ड नंबर 13 धनेली में सबसे ज्यादा 93.45 फीसदी, वही वार्ड नंबर 20 में सबसे कम 69.31 मतदान हुआ। सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे के बाद भी मतदान की प्रक्रिया चलती रही। मतदान संपन्न होने के बाद मत पेटियों को सील कर कड़ी सुरक्षा में पॉलीटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। मत पेटियों की सुरक्षा के लिए कड़ा पहरा बैठा दिया गया है। जहां चौबीस घंटे पुलिस कर्मी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। इधर निकाय चुनाव में अपना भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटियों में बंद हो गई है। अब 23 दिसंबर को मत पेटियों में बंद प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा।

5 बजे तक के मतदान की स्थिति

वार्ड क्रमांक 01

मतदान- 88.48%
मतदाता- 1102
पुरुष- 542
महिला- 560

वार्ड क्रमांक 02

मतदान- 92.90%
मतदाता- 859
पुरुष- 431
महिला- 428

वार्ड क्रमांक 03

मतदान- 84.20%
मतदाता- 652
पुरुष- 339
महिला- 313

वार्ड क्रमांक 04

मतदान- 69.97%
मतदाता- 1152
पुरुष- 543
महिला- 609

वार्ड क्रमांक 05

मतदान- 81.05%
मतदाता- 612
पुरुष- 304
महिला- 308

वार्ड क्रमांक 06

मतदान- 85.78%
मतदाता- 647
पुरुष- 305
महिला- 342

वार्ड क्रमांक 07

मतदान- 88.56%
मतदाता- 568
पुरुष- 269
महिला- 299

वार्ड क्रमांक 08

मतदान- 72.86%
मतदाता- 947
पुरुष- 450
महिला- 497

वार्ड क्रमांक 09

मतदान- 74.13%
मतदाता- 916
पुरुष- 440
महिला- 476

वार्ड क्रमांक 10

मतदान- 90.39%
मतदाता- 822
पुरुष- 404
महिला- 418

वार्ड क्रमांक 11

मतदान- 79.46%
मतदाता- 1144
पुरुष- 581
महिला- 563

वार्ड क्रमांक 12

मतदान- 78.99%
मतदाता- 990
पुरुष- 494
महिला- 496

वार्ड क्रमांक 13

मतदान- 93.45%
मतदाता- 534
पुरुष- 263
महिला- 271

वार्ड क्रमांक 14

मतदान- 90.76%
मतदाता- 671
पुरुष- 334
महिला- 337

वार्ड क्रमांक 15

मतदान- 86.34%
मतदाता- 959
पुरुष- 491
महिला- 468

वार्ड क्रमांक 16

मतदान- 83.29%
मतदाता- 862
पुरुष- 407
महिला- 455

वार्ड क्रमांक 17

मतदान- 77.50%
मतदाता- 800
पुरुष- 376
महिला- 424

वार्ड क्रमांक 18

मतदान- 76.26%
मतदाता- 1087
पुरुष- 475
महिला- 612

वार्ड क्रमांक 19

मतदान- 76.02%
मतदाता- 1001
पुरुष- 480
महिला- 521

वार्ड क्रमांक 20

मतदान- 69.31%
मतदाता- 769
पुरुष- 380
महिला- 389

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!