खैरागढ़ : नवरात्र पर्व पर राम मंदिर बर्फानी आश्रम में होंगे विविध धार्मिक आयोजन

नवरात्र पर्व पर राम मंदिर बर्फानी आश्रम में होंगे विविध धार्मिक आयोजन

सीजी क्रांति/खैरागढ़। नवरात्र पर्व 7 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रहा है, जिसमें आने वाले नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से उपासना कर पुण्य-लाभ अर्जित करेंगे। इसी कड़ी में नगर के टिकरापारा स्थित श्रीराम मंदिर बर्फानी धाम आश्रम में विविध धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।

बर्फानी सिद्धयोगपीठ अमरकण्टक के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर आचार्य लक्ष्मणदास बालयोगी महाराज की उपस्थिति में प्रथम दिवस अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित की जायेगी। दुर्गा शप्तशती का पाठ, देवी पूजन (गौरी गणेश भगवान की विशेष पूजा) आदि कार्यक्रम होंगे। 13 अक्टूबर को हवन एवं 14 को कन्या भोजन भंडारा होगा, साधु-संतों का आगमन होगा।

शरद नवरात्रि के पावन अवसर पर सभी नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!