खैरागढ़: दुर्गाष्टमी में कन्या पूजन के साथ महाआरती सम्पन्न

दुर्गाष्टमी में कन्या पूजन के साथ महाआरती सम्पन्न

सीजी क्रांति/खैरागढ़। नगर सहित ग्रामीण अंचल में दुर्गाष्टमी का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के देवी मंदिरों व विभिन्न पूजा पंडालों में विराजी माँ दुर्गा व सरस्वती के समक्ष विधि-विधान से हवन पूजन सम्पन्न हुआ। साधकों ने कन्या पूजन कर देवी मां की आराधना की। कन्याओं को चुनरी, कुमकुम, बिंदिया, चूडिय़ां व अन्य श्रृंगार की सामग्रियां भेंट की गई। मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान हुए। वैसे सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक रही, जिससे पुजारियों ने चुनिंदा श्रद्धालुओं के साथ हवन किया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर मां से खुशहाली की मन्नत मांगी।

नया बस स्टैंड में आज भंडारा

दुर्गाष्टमी पर शहर के नया बस स्टैंड में विराजित माँ अम्बे दुर्गा पंडाल में हवन यज्ञ का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. लगभग 30 वर्षों से मां अंबे दुर्गा की स्थापना नए बस स्टैंड में निरंतर जारी है। गुरुवार संध्या 5 बजे मां दुर्गा पंडाल के सामने भंडारे का आयोजन रखा गया है। 16 तारीख को सुबह 10 बजे से जस भजनों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का अमलीपारा नदी में विसर्जन किया जाएगा।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!