खैरागढ़ उपचुनाव : कलेक्टर और SP ने बढ़ईटोला में स्थैतिक निगरानी दल और पेंड्रीकला-भरदाकला मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण

पेंड्रीकला भरदाकला मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण

सीजी क्रांति/खैरागढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 की तैयारी संबंध में स्थैतिक निगरानी दल, चेकपोस्ट और निर्वाचन के लिए बनाये गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान रखते हुए खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़ईटोला में स्थैतिक निगरानी दल का निरीक्षण किया तथा चेक पोस्ट में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेकपोस्ट में वाहनों की जांच, आने-जाने वाले वाहनों की जानकारी संबंधी रजिस्टर संधारित करने कहा। उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट में प्रत्येक आने-जाने वाली वाहनों की जांच की जाए और इसकी वीडियोग्राफी करना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 के लिए बनाए गए मतदान केन्द्र पेण्ड्रीकला, भरदाकला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मतदाताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए सभी व्यवस्था होनी चाहिए।

मतदान केन्द्रों में रैम्प, पेयजल, पर्याप्त रोशनी, छाव, हेल्प डेस्क, शौचालय, मतदान केन्द्रों में पहुंचने के संकेतक, दिव्यांगों एवं बुजुर्गों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर सहित अन्य सभी सुविधाएं सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों में आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध रहें। इस अवसर पर एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी खैरागढ़ लवकेश ध्रुव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!