खैरागढ़ विधानसभा में दोपहर 3 बजे तक 64.48 फीसदी मतदान, वोटिंग में महिलाओं ने पुरूषों को छोड़ा पीछे, पढ़ें पूरी खबर

सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा में दोपहर 3 बजे तक 64.48 फीसदी लोगों ने मतदान किया। दिलचस्प यह है कि मतदान करने में महिलाएं पुरूषों से आगे चल रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक एक लाख 41 हजार 679 लोगों ने मतदान कर दिया है। इनमें 72 हजार 538 महिलाओं ने वोटिंग कर चुके हैं। वहीं 69 हजार 141 पुरूष वर्ग ने मतदान किया है।

यानी महिलाओं का वोट शेयर 66. 25 फीसदी और पुरूषों का 62. 71 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि कुल मतदान 64 . 48 फीसदी पड़ा है। यह प्रतिशत अभी और बढ़ेंगा। क्योंकि मतदान का समय शाम 5 बजे तक हैं। निर्धारित समय में वोटर्स यदि मतदान केंद्र परिसर में पहुंच जाएंगे, वे मतदान कर सकेंगे।

बता दें कि खैराग्ढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस की यशोदा वर्मा और भाजपा से विक्रांत सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। इन दोनों प्रत्याशियों समेत 11 प्रत्याशी मैदान में है। प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण में खैरागढ़ सीट भी शामिल था। आज सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। 3 दिसंबर को पिपारिया में मतगणना की जाएगी। तब तक जीत-हार को लेकर प्रत्याशी ही नहीं जनता में भी बेचैनी रहेगी।

तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में फिलहाल अब तक किसी भी अप्रिय वारदात की खबर फिलहाल नहीं आई है। हालांकि चुनाव के दो दिन पहले शराब और साड़ी जब्त की गई है। अंदेशा है कि इनका उपयोग चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया है। पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!