खैरागढ़ में सबसे ऊंचाई पर दिलीप रजक ने फहराया तिरंगा, बीते 20 साल से मरीजों और उनके परिजनों को देते हैं निशुल्क चाय-बिस्कुट

सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक में इस बार दिलीप रजक ने 51 फीट ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। पेशे से होटल व्यवसायी दिलीप रजक को बतौर मुख्य अतिथि नागरिक एकता मंच संस्था ने बुलाया। शहर में नामी गिरामी राजनीतिज्ञों और धनाड्य लोगों के बीच दिलीप रजक का नाम इसलिए चुना गया क्योंकि श्री रजक मानव सेवा की मिसाल बन चुके हैं। जो बगैर किसी ताम-झाम के बीते 20-22 साल से सिविल हॉस्पिट में मरीजों और उनके परिजनों को नियमित रूप से चाय और बिस्कुट बांटते हैं। सेवा का उनका यह क्रम कोरोना काल में भी नहीं टूटा। कोरोना के भयावह दौर में भी उन्होंने अपने सेवा संकल्प को पूरा किया।
दिलीप रजक के निष्काम भाव से किए जा रहे कार्य से अभी बड़ी संख्या में लोग अंजान है। स्वयं दिलीप रजक भी अपने इस कार्य का बखान करने की बजाय गुमनाम रहकर ही अपना काम करने की मंशा रखते हैं। लेकिन फूलों की खुश्बू जैसे खुद ब खुद महकने लगती है। उसी तरह अब दिलीप रजक की सोच और उनके कार्य उन्हें प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में स्थापित कर रहे हैं।

देश के 75 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागरिक एकता मंच की ओर से चंद्रयान-3 विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। जिसमें 140 बच्चों ने अपने सृजनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। चन्द्रयान-3 विषय पर बच्चों ने अपने हुनर को अनेक रंगों और विभिन्न प्रस्तुतिकरण से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के संयोजक किशोर शर्मा, निर्णायक मंडल में डॉ. रवि नारायण गुप्ता ग्राफिक्स विभाग, संदीप किंडो चित्रकला विभाग एवं डॉ. छगेंद्र उसेंडी मूर्तिकला विभाग सहायक प्रध्यापक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ और आनंद वैष्णव व अशोक जंघेल थे।


इस अवसर में नगर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, समाजसेवी मधुकर चोखान्द्रे, सूर्यकांत यादव, पार्षद सुमीत टांडिया, पूर्व एल्डरमेन रतन सिंघी, इकरा फाउंडेशन अध्यक्ष ख़लील क़ुरैशी ने सभी बच्चों को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।
नागरिक एकता मंच उत्तम कुमार बागड़े, समसुल होदा खान, सतेंद्र वर्मा, उमेन्द्र पटेल, नितेश जैन, गोविंद सोनी, लकेश्वर जंघेल, डॉली वर्मा, मेहंदी वर्मा, राजकुमार बोरकर, ब्रह्मकुमार भट्ट, रमेश यदु, राजकुमार दुबे व कमलेश बोमले उपस्थित रहे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!