खैरागढ़ पुलिस की गांजा तस्कारों पर बड़ी कार्रवाई…..दो लाख रूपये कीमती 33 पैकेट गांजा जब्त; दो आरोपी भी दबोचे गए, प्रत्येक पैकेट में था एक किग्रा गांजा

सीजी क्रांति/खैरागढ़। खैरागढ़ पुलिस ने गांजा तस्कारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए दो आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। वही आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रूपये कीमती 33 किग्रा गांजा जब्त किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल होने वाले बाइक को भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालयीन आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि धमधा के घोटवानी निवासी चन्द्रशेखर वर्मा और बाजार अतरिया के यशवंत केसरिया गांजा तस्करी करते पकड़े गए है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी बाजार अतरिया रोड से तस्करी के खेल को अंजाम दे रहे थे। लेकिन मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही।

आरोपियों ने एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में पाॅलीथिन से गांजा को पैक किए थे। वही खाकी रंग के टेप से बंधी हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एक—एक किग्रा के 33 पैकेट तैयार किए थे। उसे एक प्लास्टिक बोरी में डालकर परिवहन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि आरो​पी चंद्रशेखर और यशवंत ने गांजा के 33 पैकेट बनाए थे। प्रत्येक पैकेट में 1 किलो ग्राम गांजा यानी 33 किलो की एक बोरी थी। जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 92 हजार रूपये आंकी गई है। इसके अलावा बिक्री रकम 500 रूपये और 2 नग मोबाईल फोन भी जब्त किया है। साथ ही बाइक सीजी 08 एनसी 6123 की भी जब्ती बनायी है।

विज्ञापन

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!