खैरागढ़ निकाय चुनाव : तुरकारी पारा में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर

तुरकारी पारा में कांग्रेस-भाजपा कांटे की टक्कर

सीजी क्रांति/मनोज चेलक

खैरागढ़। महिला वोटरों की बाहुल्यता वाली तुरकारीपारा वार्ड नंबर 08 में कांग्रेस-भाजपा की दो महिला प्रत्याशी आमने-सामने है। जहां भाजपा ने रेखा गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा है। वही कांग्रेस ने पिछले चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बागी होकर अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में उतरने वाली प्रतिभा झा पर भरोसा जताया है। यहां कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे के टक्कर चल रही है। दोनों ही प्रत्याशी एक-दो हिस्सा में ही कमजोर है। जो प्रत्याशी विपक्षी की कमजोरी पकड़ ली, तो उसकी जीत सुनिश्चत हो जाएगी।

सामान्य जीवन शैली वाले तुरकारीपारा में 1263 की आबादी में से 947 वोटर है। जिसमें महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है। यहां 497 महिला वोटर है, जबकि पुरुष वोटरों की संख्या 450 है। वही वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। ऐसे में दोनों पार्टियां महिला वोटरों पर निशाना साध रही है। यहां बड़े मुद्दे तो नहीं है, लेकिन रोजमर्रा के हिसाब से सफाई बहुत बड़ा मुद्दा है।

पढ़ें – भाजपा का ‘अजय’ होगा अजेय या असंभावनाओं की सीमा लांघेंगी ‘नसीमा’ या फिर खत्री का भाग्य होगा ‘प्रबल’

सफाई-पानी टंकी जरूरी

वार्ड में सफाई नहीं होने के चलते लोगों में ज्यादा नाराजगी है। लोगों का कहना है कि वार्ड में कचरा से लेकर नाली की सफाई में लापरवाही बरती जाती है। मुख्य मार्ग में सफाई कर ही लौट जाते है। जबकि वार्ड में पानी टंकी का निर्माण नहीं होना भी नाराजगी का कारण है। इस लिहाज से कांग्रेस को नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि पिछला पार्षद कांग्रेस का ही रहा है।

पढ़ें – शहर के सबसे ज्यादा वोटर वाले वार्ड में बाहरी प्रत्याशी!

कांग्रेसी ही प्रतिभा की कमजोर कड़ी

वार्ड में कांग्रेस की प्रतिभा झा को लेकर चुनावी माहौल बन रहा है। लेकिन पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता और सीनियर सदस्यों की बात आती है, वहां पर प्रतिभा की कमजोर कड़ी साबित हो रही है। इसके अलावा पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्षद ही चुनकर आए थे। जिसके कामकाज को लेकर भी लोगों में रोष देखा जा रहा है।

पढ़ें – गंजीपारा का चुनावी समीकरण, लालपुर के कटने से भाजपा को फायदा !

मनोज मेडिकल-पांडेय परिवार वाला एरिया अहम

कांग्रेस प्रत्याशी आज की स्थिति में आगे नजर आ रही हैं, लेकिन प्रतिभा को चुनाव जीतने के लिए दो कमजोर एरिया पर पकड़ बनानी होगी। उनके लिए मनोज मेडिकल और पांडेय परिवार वाला एरिया अहम साबित होने वाला है। क्योंकि इन्हीं दो एरिया में पिछड़ रही है।

पढ़ें – पिपरिया वार्ड नंबर 2 : त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशी को जनता कांग्रेस की चुनौती!

गुप्ता परिवार को सिमपैथी वोट मिल पाएगा?

भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता के परिवार में पितृ शोक होने की वजह से प्रचार में पिछड़ गई है। वे नामांकन के बाद अभी प्रचार में निकल रही हैं। हालांकि कार्यकर्ता पहले से ही मोर्चा संभाले हुए है। वही भाजपा के बड़े नेता भी खुद फ्रंट से लीड कर रहे है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या रेखा गुप्ता को सिमपैथी वोट मिल पाएगा।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!