खैरागढ़ क्षेत्र के 16 जवान बने अग्निवीर, ड्रीम्स एकेडमी के अब तक 43 युवाओं की हो चुकी पुलिस-आर्मी में भर्ती

सीजी क्रांति न्यूज/ खैरागढ़। देश की रक्षा के लिए खैरागढ़ के 16 युवाओं का चयन अग्निवीर के लिए हुआ है। ये सभी खैरागढ़ में संचालित ड्रीम्स एकेडमी से प्रशिक्षित हुए हैं। अब तक इस संस्था में प्र​शिक्षित हुए 43 युवाओं का चयन पुलिस व देश की अन्य सुरक्षा विभागों में हो चुकी है। ऐकेडमी खैरागढ़ के फतेह मैदान में युवाओं को पुलिस एवं आर्मी भर्ती के लिए मेंटल, फिजिकल एवं एकेडेमिक तौर पर प्रशिक्षित करती है।

संस्था के कोच लखेश्वर जंघेल ने युवाओं के चयन पर खुशी जाहिर करते हए सभी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी युवा देश की रक्षा के लिए चयनित हो, ऐसा उनका प्रयास जारी रहेगा।

श्री जंघेल ने बताया कि अभी उनकी पुलिस भर्ती ट्रेनिंग में करीब 80 बच्चे आते हैं जिनमें दूसरे जिले के भी शामिल है। खैरागढ़ में एकमात्र मैदान है। जहां आए दिन विभिन्न आयोजनों की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फिर भी वे अपना बेस्ट दे का प्रयास करते हैं। श्री जंघेल शहर में एक व्यवस्थित खेल मैदान की आवश्यकता होने की बात कही।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!