करमतरा में 5 साल के बच्चे को कुचला, गाड़ी खैरागढ़ के बड़े कारोबारी की! आरोपी को बचाने की कोशिश? हालात तनावपूर्ण

सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। खैरागढ़ के जालाबांधा थानांतर्गत करमतरा में मंगलवार शाम चारपहिया ने मासूम बच्चे को कुचल दिया। सूत्रों के अनुसार बच्चे की मौत हो गई है! हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। करमतरा में सैकड़ों ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। हालात काफी तनावपूर्ण है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है। ग्रामीण काफी आक्रोशित है।

ग्रामीणों के अनुसार जिस बच्चे की मौत हुई है, उसका नाम यीश साहू बताया जा रहा है। आरोपी वाहन चालक ने बच्चे को करीब 15 मीटर तक घसीटा और तेज गति से फरार हो गया। उसे मोहंदी गांव में पकड़ा गया है।
बताया जा रहा है कि चारपहिया वाहन खैरागढ़ के किसी बड़े कारोबारी का है! पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। हालांकि आरोपी का नाम पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है। करमतरा में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अभी बच्चे के मौत की पुष्टि नहीं की गई है। ग्रामीणों के अनुसार चारपहिया वाहन ने बच्चे को कई मीटर तक घसीटा है। उसके बाद ग्रामीणों ने वाहन को पीछा कर पकड़ा है। अभी इस पूरे मामले में पुलिस ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
ग्रामीणों के अनुसार जालाबांध अस्पताल में चिकित्सक भी मौजूद नहीं था, लिहाजा तत्काल प्राथमिक उपचार की स्थिति भी नहीं थी। इसे लेकर भी गांव वालों में नाराजगी देखी जा रही है।

डीएसपी प्रतिभा लहरे ने बताया कि बच्चे की मौत हो गई है, ऐसी अपुष्ट खबर है। इसकी पुष्टि नहीं की गई है। करमतरा में ग्रामीणों की बड़ी संख्या एकत्रित हो गई है। हालात को काबू करने पुलिस वहां पहुंच गई है। मैं अभी इस मामले में और ज्यादा जानकारी देने की स्थिति में नहीं हूं।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

2 thoughts on “करमतरा में 5 साल के बच्चे को कुचला, गाड़ी खैरागढ़ के बड़े कारोबारी की! आरोपी को बचाने की कोशिश? हालात तनावपूर्ण”

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!