खैरागढ़ कलेक्टर पहुंचे सलोनी जेल, कैदियों के भोजन व्यवस्था समेत सुरक्षा बंदोबस्त का लिया जायजा


सीजी क्रांति/खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जेल व्यवस्था के सुचारू संचालन के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला के एकमात्र उप-जेल सलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक कक्ष, बैरक, पाकशाला एवं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी आदि व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। सहायक जेल अधीक्षक योगेश कुमार बंसल उपस्थित रहे। केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सलोनी उप-जेल के निरीक्षण के दौरान उपजेल अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि जेल बैरक और पाकशाला में स्वच्छता रखें, कैदियों की नियमित स्वास्थ्य जाँच कराएं।

सर्व प्रथम कलेक्टर द्वारा अधीक्षक कक्ष का निरीक्षण किया गया। यहाँ स्टॉफ की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और कैदियों की जानकारी प्राप्त की। जेल उप अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि सलोनी उपजेल में वर्तमान में 127 कैदी है, जिनमें 126 विचाराधीन कैदी एवं 1 सजा प्राप्त कैदी है। उपजेल सलौनी में 5 बैरक है जिनमें कलेक्टर द्वारा बैरक नंबर 3 एवं 4 का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तीन बंदियों से जुर्म और सजा के बारे में और जेल प्रबंधन के बर्ताव का फीडबैक लिया गया। जेल में कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया और जेल प्रबंधन को सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

उपजेल सलोनी में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कैदियों को मिलने वाली भोजन और सुविधाओं की जानकारी ली। सहायक जेल अधीक्षक ने बताया गया कि कैदियों को प्रतिदिन सुबह 115 ग्राम नाश्ता, दोपहर एवं शाम को 225 ग्राम का भोजन और दोनों समय चाय दिया जाता है। भोजन में रोटी, सब्जी, चावल, दाल अचार आदि शामिल है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था को परखा और जेल प्रहरियों से ड्यूटी चार्ट के बारे में जानकारी ली एवं उपस्थिती पंजी का अवलोकन किरते हुए आवश्यक निर्देश दिए। सहायक जेल अधीक्षक योगेश कुमार बंसल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जेल में मिली कमियों और आवश्यक सुधार संसाधन के लिए वस्तुस्थिति की रिपोर्ट बनाई जाएगी ताकि सलोनी उपजेल में व्यवस्थाएं और बेहतर हो सके।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!