खिलाड़ियों के प्रमाण पत्रों के आनलाईन सुधार एवं प्रमाणीकरण के लिए बनेगी नीति

रेग्युलेटरी तैयार करने संचालनालय गठित करेगा समिति

संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अध्यक्षता में खेल संघों की हुई बैठक

सीजी क्रांति/रायपुर। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर खिलाड़ियों को जारी होने वाले प्रमाण पत्रों का संधारण आनलाईन करने तथा प्रमाण पत्रों की वैधानिकता के प्रमाणीकरण हेतु नीति तैयार करने सहित खेल संघों के लिये रेग्यूलेटरी बनाने के संबंध में आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा की अध्यक्षता में राज्य खेल संघों के महासचिव एवं सचिवों की बैठक हुई।

खेल संचालनालय में आयोजित इस बैठक में खेल संघों के पदाधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्रों की वैधानिकता की पुष्टि तथा प्रमाण पत्रों का आनलाईन संधारण करने हेतु सर्वसम्मति से नीति बनाने की सहमति व्यक्त की गई। बैठक में सहमति के आधार पर निर्णय लिया गया कि एन.आई.सी. के माध्यम से आनलाईन पोर्टल तैयार करने की कार्यवाही खेल संचालनालय द्वारा की जायेगी। इसके साथ ही रेग्युलेटरी व नीति तैयार करने के लिए संचालनालय द्वारा समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें खेल संघों के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। यह समिति नीति प्रारूप (ड्राफ्ट) तैयार कर संचालक को प्रस्तुत करेगी।

बैठक में खेल संघ के पदाधिकारियों ने खेल संचालनालय द्वारा आर्थिक सहायता तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन नियमों के तहत् खिलाड़ियों एवं खेल संघों को उपलब्ध कराई जा रही मान्यता, नवीनीकरण, आर्थिक सहायता, ट्रैकसूट, टी.ए., डी.ए. इत्यादि के प्रकरणों पर शीघ्र निराकरण किए जाने पर खेल संचालक का प्रति आभार व्यक्त किया गया।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!