CM भगवंत मान ने रिश्वतखोरी में फंसे मंत्री विजय सिंगला को किया बर्खास्त, ACB ने किया गिरफ्तार

मंत्री विजय सिंगला को किया बर्खास्त
PHOTO - NAVBHARAT TIMES

न्यूज़ डेस्क. पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे विजय सिंगला (Vijay Inder Singla) के सितारे अचानक ही गर्दिश में चले गए हैं। चंद घंटे पहले तक कैबिनेट मंत्री रहे विजय सिंगला अब एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही सरकार के मंत्री विजय सिंगला (Vijay Inder Singla) को मंत्रिमंडल से बर्खास्त भी कर दिया है।

इसके कुछ ही समय बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti-Corruption Bureau) भी एक्शन में आ गया. मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर मामला दर्ज कर एसीबी ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है।

1 फीसदी कमीशन के फेर में फंसे मंत्री

डॉ. सिंगला (Vijay Inder Singla) पर आरोप है क‍ि वह ठेके के लिए अधिकारियों से 1 फीसदी कमीशन की मांग कर रहे थे। पंजाब सीएमओ (Punjab CMO) के अनुसार पुख्ता सबूतों के आधार पर उन्‍हें पद से हटाया गया है। इसकी शिकायत जब सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) तक पहुंची तो उन्होंने गुपचुप तरीके से इसकी जांच कराई। सिंगला को तलब कर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी गलती मान ली। इसके बाद उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक है विजय सिंगला

डॉ. विजय सिंगला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में लोकप्रिय पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला को मानसा सीट से 63,323 वोटों से हराया था। उन्होंने डेंटल सर्जरी में ग्रैजुएशन किया है। वह पेशे से डेंटिस्ट हैं और शहर में डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। सिंगला करीब सात साल पहले आप में शामिल हुए थे। डॉ. विजय सिंगला के पास कुल 6.5 करोड़ की संपत्ति है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!