किसान के माथे पर ना हो कर्ज इसलिए निभा रहे फर्ज: मनराखन देवांगन

सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के चुनावी जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस नेता मनराखन देवांगन ने शहर के वार्डाे मे डोर टू डोर प्रचार कर रहे है। जनसंपर्क यात्रा के दौरान मतदाताओं से संपर्क करते हुए पिपरिया वार्ड नंबर-1 पहुंचे। जहां लोगों से चर्चा कर यशोदा वर्मा के पक्ष में जनसमर्थन मांगा। इसके बाद जनसंपर्क यात्रा वार्ड नंबर-2 पिपरिया, वार्ड-10 लालपुर, वार्ड-20 खम्हरिया में जैतखाम में पूजा-अर्चना कर निकली जो वार्ड भ्रमण करते हुए आमजन मानस से कांग्रेस के पक्ष में जनसमर्थन मांगा।

आम जनता से संपर्क करते हुए कांग्रेस नेता मनराखन देवांगन ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जहां किसानों आम जनता, कर्ज महिला वर्ग युवा वर्ग, के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ तक उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न बनाने का कार्य कर रही है।
जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रूप शैलेन्द्र वर्मा, रज्जाक खान, दीपक देवांगन, दिलीप लहरे, सुमित टांडिया, शत्रुहन दृतलहेरे, राधे पटेल, सुमन पटेल, अरुण भरतध्वाज, सुबोध पांडे, सोनू ढीमर, पूरन सारथी, किरण झा, आरती यादव, श्रद्धा अग्रवाल, राजेश्वरी अग्रवाल,शहर कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित सभी विंगों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!