कान्हा केसली के बाद गोवा की रोमांचक यात्रा पर खैरागढ़ के पार्षद, भाजपा पार्षदों ने बनाई दूरी

file photo

सीजी क्रांति/खैरागढ़। कान्हा केसली के बाद अब खैरागढ़ पालिका के पार्षद गोवा की रोमांचक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक 7 अप्रैल को कांग्रेस पार्षद रायपुर से फ्लाईट पकड़कर मुंबई गए और वहां से गोवा जाएंगे। 13 अप्रैल को उनकी वापसी होगी। दिलचस्प यह है कि चंद महीने पहले ही कांग्रेस समेत भाजपा के पार्षद कान्हा केसली पिकनिक मनाने गए थे। जो काफी चर्चा में रहा। इस बार गोवा की यात्रा में भाजपा पार्षदों ने दूरी बना ली है। कांग्रेस पार्षद दिलीप सिंह राजपूत ने कहा कि वे पहली बार हवाई यात्रा करेंगे। उनके अलावा और कुछ पार्षद है, जो पहली दफे प्लेन की सवारी करेंगे। उम्रदराज और वरिष्ठ पार्षद रज्जाक खान गोवा जाने सहमत नहीं हुए। पिछली बार भी उन्होंने कान्हा केसली जाने में रूचि नहीं ली थी।

बता दें कि गोवा अपनी आधुनिक जीवन शैली और स्वच्छंदता के लिए जाना जाता है। खासकर महिलाएं उत्तर भारत की अपेक्षा यहां खुले विचारों के साथ आजादी से जीती हैं। पेड़-पौधे, समुद्र, बीच, पहाड, प्राचीन चर्च़ और आधुनिक जीवनशैली की रंगनीतियत और खूबसूरती यहां देखते ही बनती है। इनके अलावा यह एक ऐसा राज्य है जिसका नाम सुनते ही याद आता है दूर-दूर तक फैला समुद्र का किनारा, आधुनिक जीवनशैली, थिरकते कदम और काजू से बनी लाजवाब फेणी। लेकिन गोवा सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। हो-हल्ले के इस राज्य में कई ऐसे बेहतरीन रिसॉर्ट्स हैं, जहां लोग शांति की तलाश में भी जाते हैं।

यहां सिर्फ खूबसूरत इलाके ही नहीं, बल्कि पर्यटन से जुड़ी हर तरह की सुविधाएं भी हैं। यहां जगह-जगह पर ट्रैवल एजेंसियों के छोटे-छोटे दफ्तर बने हुए हैं, जो पर्यटकों को गोवा के सारे इलाकों की सैर कराते हैं। यहां की सेवाएं इतनी उम्दा हैं कि देशी तो क्या, विदेशी पर्यटकों को भी किसी तरह की तकलीफ नहीं होती। इसीलिए इसे पर्यटकों का शहर भी कहा जाता है। यहां के लोगों की आधिकारिक भाषा कोंकणी हैं। गोवा जाने का सबसे बेहतरीन समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!