कांग्रेस की सरकार बनी, 500 रूपए गैस सब्सिडी, महिला समूहों का कर्जा माफ, सड़क दुर्घटना में घायल का होगा मुफ्त ईलाज-प्रियंका गांधी


सीजी क्रांति न्यूज/खैरागढ़। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने खैरागढ़ के जालबांधा में आयोजित सभा में घोषणा किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो गैस सिंलेंडर में 500 सब्सिडी, महिला महिला समूहों का कर्जा माफ किया जाएगा। वहीं एक संवेदनशील घोषणा यह भी रही कि सड़क दुर्घटना में घायल होने पर मुफ्त ईलाज किया जाएगा। प्रियंका ने आगे यह वादा भी किया हैं कि 200 यूनिट से कम में बिजली बिल माफ किये जाएंगे। प्रदेश भर में 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाएं जाएंगे जबकि शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के लिए हायर और हायर सेकेंडरी स्कूलों को आत्मानंद स्कूल बनाया जाएगा।

पढ़िए कांग्रेस की घोषणा

0 सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी।
0 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक मुफ्त बिजली।
0 महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजना के तहत लिए गए ऋण माफ।
0 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना।
0 सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे।
0 सड़क और आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुफ्त इलाज।
0 परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ रुपए के कर्ज माफ किया जाएगा।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!