इसी महीने होगी BJP प्रत्याशियों की घोषणा, किन्हें मिलेगा टिकट, कैसे लड़ा जाएगा लोकसभा चुनाव, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

file fhoto

सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा प्रत्याशियों की घोषण इसी महीने फरवरी में कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि सरगुजा, रायगढ़, बस्तर, कांकेर जैसी सीटों पर नामों का ऐलान पहले किया जाएगा। संगठन ने वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि जो सक्रिय हैं, उन नेताओं को महत्व दिया जाएगा, जो निष्क्रिय हैं उन्हें साईड कर दिया जाएगा। अपने बड़े नेताओं की शिकायत करने वालों को यह दो टूक जवाब दिया गया। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण सिंह देव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित थे।

बता दें कि प्रदेश भाजपा के 11 लोकसभा क्षेत्रों को पार्टी ने तीन क्लस्टर में बांटा है। तीनों क्लस्टर से नेताओं को रविवार को रायपुर बुलवाया। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिसमें चुनाव लड़ने की रणनीति पर गहन चर्चा हुई और फैसले हुए।

लोकसभा वार चलाया जाएगा अभियान
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव सुनियोजित अभियान चलाया जाएगा। जो इसी महीने से प्रदेश के हर गांव-शहर में शुरू किया जाएगा। इनमें 7 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान, 1 से 22 फरवरी तक स्वसहायता समूह संपर्क योजना, 25 फरवरी से 5 मार्च तक लाभार्थी संपर्क योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई है।

सोशल मीडिया पर ऐसे होगा काम
. सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों पर पार्टी हैंडल को मजबूत करना।
. यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को जोड़ना।
. वॉट्सएप तंत्र को मजबूत करना।
. हर जोन में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स की बैठक करना।
. हर लोकसभा में चुनाव प्रबंधन समिति।
. चुनाव प्रबंधन के लिए हर लोकसभा में एक-एक चुनाव प्रबंधन समिति होगी। इसकी मॉनिटरिंग प्रदेश स्तर पर बनाई कमेटी करेगी।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!