आईएएस जगदीश सोनकर खैरागढ़—छुईखदान—गंडई जिला के OSD नियुक्त!

आईएएस जगदीश सोनकर
आईएएस जगदीश सोनकर

सीजी क्रांति/खैरागढ़। राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 17 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। इसके अलावा सूरजपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को मुंगेली कलेक्टर नियुक्त करने के साथ पांच नए जिलों में OSD की नियुक्ति की गई है। जिसमें खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला भी शामिल है।

वन विभाग के संयुक्त सचिव जगदीश सोनकर भाप्रसे (2013), को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नए जिले का ओएसडी यानी विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया गया है। बता दे कोई नया जिला जब अस्तित्व में आता है, तो सबसे सपले ओएसडी की ​ही नियुक्ति होती है।

गौरव बने मुंगेली कलेक्टर

सूरजपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, भाप्रसे (2013) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुंगेली कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं मुंगेली कलेक्टर अजीत वसंत, भाप्रसे (2013) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आवासीय आयुक्त, छग भवन, नई दिल्ली के पद पर पदस्थ किया गया है।

नए जिलों में ओएसडी नियुक्त

जगदीश सोनकर, भाप्रसे (2013), संयुक्त सचिव, वन विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पद पर पदस्थ किया गया है।

पीएस ध्रुव, भाप्रसे (2013), संयुक्त सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

एस. जयवर्धन, भाप्रसे (2014), आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायगढ़ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-मोहला-मानपुर-चौकी के पद पर पदस्थ किया गया है.

डी. राहुल वेंकट, भाप्रसे (2015), उप सचिव तथा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार महाप्रबंधक (प्रशासन), छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन लिमिटेड को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है.

नुपूर राशि पन्ना, भाप्रसे (2015), अपर कलेक्टर, दुर्ग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, चन्दूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-सक्ती के पद पर पदस्थ किया गया है.

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!