अलर्ट रहें पटवारी…CM भूपेश की दो टूक- राजस्व विभाग की शिकायतें हैं; उन्हें दूर करें, गौठान में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, लोगों के प्रति जवाबदेह बनें अफसर!

CM भूपेश बघेल

सीजी क्रांति/प्रतापपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को लोगों के प्रति जवाबदेह बनने की नसीहत दी है। प्रतापपुर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि पानी की कमी, भूजल स्तर में कमी को दूर करने विशेष ध्यान दें। नरवा के काम तेज़ी से पूरी करें। हेलीकाप्टर से आते समय देखा था, एक नाला सुख गया है, पर ट्रीटमेन्ट वाला नाला पानी युक्त है। जिनका 13 दिसंबर 2005 के पहले से कब्जा है, उन सभी को फारेस्ट लेंड पट्टा मिल जाए।

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1522826504698167297?s=20&t=UZ79klwd6P13rFrhQZiRuQ

सीएम ने कहा कि राजस्व विभाग की शिकायतें हैं। उन्हें दूर करें। पटवारियों की शिकायतें ज्यादा हैं। आवर्ती चराई के लिए पहाड़ी, बस्ती से दूर गौठान बन रहे हैं। इस पर धयान दें। सही जगह बने। गौठान योजना ने गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी गरीब को राशन कार्ड न मिले तो ये हमारी गलती है।

यह भी पढ़ें…बड़ी खबर: भूपेश सरकार से बात करने नक्सली तैयार! रखी ये शर्ते…

यदि कोई समस्या है, तो अधिकारियों को अवगत कराइए। लोगों के प्रति जवाबदेह बनिए। काम में मुस्तैदी लाएं। लोगों से उनकी भाषा में बात करिए, उनको अच्छा लगेगा। गुड गवर्नेंस का यही तरीका है। प्रतापपुर में सरकारी बिल्डिंग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग रहना चाहिए। रायपुर शहर के बाद पहला जिला, जहां 800 फ़ीट में पानी नहीं है। वाटर रिचार्जिंग में ध्यान दें। बिना झिझक के अच्छा काम करें। प्रभारी सचिव रिव्यू करें और जितनी भी मेरी घोषणाएं व निर्देश हों, वह पूरी होनी चाहिए।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!