मोहगांव में आभूषण चमकाने के नाम 19 तोला चांदी पर किया हाथ साफ, बिहार के 3 युवक डोगरगढ़ से गिरफ्तार

सीजी क्रांति/खैरागढ़। चांदी के आभूषणों को चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले बिहार के 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ऐसी ही वारदात को देश के अन्य राज्यों में भी अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी हुए चांदी के बुरादे बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल करा दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रमेश कुमार रजक निवासी मोहगांव ने 10 अक्टूबर को पुलिस से किए शिकायत के अनुसार आरोपी अजय कुमार साह निवासी बिहार द्वारा तांबा-पीतल के बर्तन एवं चांदी चमकाने वाली पावडर का प्रचार-प्रसार करने घर आया। वहां रमेश की पत्नी ने करीब 35 तोला वजनी चांदी का लच्छा साफ करने आरोपी अजय साह को दिया। इसके बाद अजय साह चला गया। बाद जब प्रार्थी की पत्नी ने महसूस किया कि चांदी के लच्छा का वजन कम हो गया है। यह जानकारी उसने अपने पति रमेश रजक को दिया।

उन्होंने पैलीमेटा में लच्छा तौलाया तो वह मात्र 19. 65 तोला निकाला। यानी आरोपी ने करीब 16 तोला चांदी पर हाथ साफ कर दिया। रमेश ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत पर जर्म दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुटी। व्हाटसपअप गु्रप में पुलिस को आरोपियों का लोकेशन मिला। इसके बाद पुलिस ने डोगरगढ़ से आरोपी अजय कुमार साह को हिरासत में लेकर पुछताछ की तब उसने अपने साथी विक्रम और शशि के साथ मिलकर अपराध को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया। इस कार्रवाई में मोहगांव के थाना प्रभारीसतीश पुरिया, प्रधान आरक्षक सुरेश चंदवंशी, आरक्षक अर्जुन ठाकुर भरथरी चौरे, संजय कुमलकर, अर्जुन वर्मा शामिल थे।

अपने घर बिहार भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने डोगरगढ़ से किया गिरफ्तार
सभी आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद डोगरगढ़ गए। वहां से रेल पकड़कर वे बिहार जाने की फिराक में थे। तभी पुलिस को सूचना तंत्र से यह जानकारी मिली। मोहगांव पुलिस ने डोगरगढ़ पुलिस के सहयोस से सभी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो कटियार और एक भागलपुर जिला बिहार के निवासी है। वे यहां भैया और भैयाश्री क्लीनिंग पॉवरडर का प्रचार-प्रसार करने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। इस पावडर का इस्तेमाल आभूषणों को साफ करने में करते थे। इसी बीच वे आभूषणों से बुरादा निकाल लेते थे। जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोना, चांदी ,तांबा, पीतल साफ करने उनके घर आते हैं या कहीं घूमते दिखे तो डायल 112 अथवा अपने नजदीकी थाने में जानकारी दें।

CG Kranti News channel

Follow the CG Kranti News channel on WhatsApp

Leave a Comment

ताजा खबर

error: Content is protected By Piccozone !!