सीजी क्रांति न्यूज/ रायपुर। 9 जुलाई को प्री बीएड सहित पी.पी.टी (PPT23), प्री. एम.सी.ए. (MCA23),बी.ए.बी.एड./प्री.बी.एस.सी.बी.एड. (Pre. B.A.B.Ed. & Pre. B.Sc.B.Ed.- 2023) की प्रवेश परीक्षा होगी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने परीक्षा कोलेकर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
पहली पाली में सुबह 8:00 से 12-15 बजे तक पी.पी.टी प्रवेश परीक्षा 2023 (PPT23), प्रथम पाली में ही पूर्वाह्न में 9:00 से 12:15 बजे तक प्री. एम.सी.ए. प्रवेश परीक्षा 2023 (MCA23) एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 2:00 से 4:15 बजे तक प्री.बी.ए./ बी.एड./प्री.बी.एस.सी. बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2023 (Pre. B.A., B.Ed./B.Sc.B.Ed.23) का आयोजन किया जायेगा। व्यापम ने सभी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।