सीजी क्रांति न्यूज/रायगढ़। साथ जीने-मरने की कसम खाकर शादी के बंधन में बंधे महज 3 माह ही हुए थे। लेकिन पति का एक दूसरी लड़की से अफेयर हो गया। वह उसे लेकर भाग गया। इससे आह्त नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि घटना स्थल से कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। घटना कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिला के किरोड़ीमल नगर चिराईपानी इंदिरा आवास में 19 साल की लड़की सरोज प्रधान ने अपने ही पड़ोसी ओमिका यदुवंशी 3 माह पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद सरोज अपने ससुराल में रह रही थी।
पिछले दिनों पति ओमिका यदुवंशी ने मोहल्ले के ही एक और लड़की को भगा ले गया। जिसके बाद युवती सरोज टूट गई। उसकी बुरी हालत को देखकर उसके माता-पिता उसे अपने घर ले आये थे। जहां सोमवार की दोपहर सरोज ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।