सीजी क्रांति/खैरागढ़। सत्तासीन कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव में पूरी ताक झोंक दी है। पार्टी के मंत्री—विधायक प्रचार—प्रसार के काम जुटे हुए है। वही कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे है। इसी कड़ी में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उपचुनाव जीतने के बाद जिला निर्माण की घोषणा होगी। उसके ठीक दो माह बाद नया जिला अस्तित्व में आ जाएगा। जिला की वैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करने में दो माह का ही समय लगता है। ऐसे में जून के दूसरे पखवाडे़ की शूरूआत में खैरागढ़ नया जिला बन जाएगा।
जयसिंह अग्रवाल ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि वे केवल बहकानें का काम कर रही है और पिछले साढे़ तीन के सरकार के काम ही भाजपा को जवाब देने के लिए काफी है। उन्होंने बड़े अंतर से उपचुनाव जीतने का दावा किया है। कहा कि मरवाही के बाद अब खैरागढ़ में कांग्रेस को 71वां विधायक मिलेगा।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि छग की भूपेश सरकार ने साढे़ तीन साल के शासनकाल में ही प्रदेश में 85 नई तहसीलों का निर्माण किया है। जिससे स्थानीय लोगों को फायदा मिल रहा है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि गौरेला पेन्ड्रा मरवाही सहित सारंगढ़, सक्ती, मनेन्द्रगढ़, मोहला मानपुर को जिला बनाया है। जिसका बजट में प्रावधान कर दिया गया है। इसके अलावा पद का सेटअप जारी किया गया है, जल्द ही यहां कार्य शूरू हो जाएंगे। मनेंद्रगढ़ और सारंगढ़ जिलें के निर्माण में देरी अग्रवाल ने बताया कि दोनों जिलों को लेकर न्यायालय में आपत्ति लगाई गई थी। जिसका निराकरण किया जा रहा है।