सीजी क्रांति न्यूज/रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर सीट से हार गए। 2018 में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले श्री सिंहदेव इस बार अपनी ही सीट नहीं बचा सके। हालांकि उनकी हार पूरे प्रदेश के लिए चौंकाने वाली खबर है। उन्हें भाजपा के राजेश अग्रवाल ने पराजित किया है।
टीएस सिंह देव 2008 से अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से 3 बार चुने गए हैं। हाल ही में 2018 के चुनावों में उन्होंने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी अनुराग सिंह देव के खिलाफ 39,624 के अंतर से जीत हासिल की थी। वे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सौम्य चेहरा हैं . 2013 के विधानसभा चुनाव में वह सबसे अमीर उम्मीदवार थे।