सीजी क्रांति/खैरागढ़। वोटिंग के पहले कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और एसपी डी श्रवण ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर के अलग-अलग वार्डो में बने पोलिंग बूथों की जांच की। वही ड्यूटी में तैनात कर्मियों को चाक चौबंद सुरक्षा के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चुनाव के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए पॉलिटेक्निक का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा अधिकारियों ने थाना पहुंचकर सुरक्षा में तैनात अफसरों से बात की। वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूछ परख ली। साथ ही चुनाव के दौरान संदिग्धों से निपटने के लिए भी निर्देश दिए।
मतदान के लिए तैयारी पूरी – कलेक्टर
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि शहर के 20 वार्डो में सामान्य चुनाव होने है। यहां 17 हजार 94 मतदाता है। वही चुनाव में 56 प्रत्याशी खड़े हुए है। मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही कोविड-19 का भी खास ख्याल रखा गया है।
600 जवान सुरक्षा में तैनात
एसपी डी श्रवण ने बताया कि शहर के 20 वार्डो में चाक चौबंद सुरक्षा कर दी गई है। यहां करीब 600 जवानों की तैनाती की गई है। जो अलग-अलग पेट्रोलिंग पार्टियां बटकर काम कर रहे है। जो पेट्रोलिंग कर रही है।